Bihar political crisis live updates: बिहार में सियासी हलचल अपने चरम पर है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। नीतीश कुमार राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। आरजेडी का एक भी मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। राजभवन में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल की ओर से हाई टी का कार्यक्रम रखा गया था। इस बीच बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने गठबंधन की अटकलों को सही बताया है। उनका कहना है कि बिहार में बदलाव होना निश्चित है। पार्टी का हाईकमान सबकुछ तय कर चुका है। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करते हैं,गठबंधन तय है। बिहार के सियासी घटनाक्रम के पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।