Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पटना में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इसमें बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। नीतीश कुमार ने कल बीजेपी को छोड़कर तेजस्वी यादव से हाथ मिला लिया था। आज दो बजे वे महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है। नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। नीतीश कुमार में 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
कल एनडीए से अलग होने के बाद से ही नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी मुखर हो गई है। बीजेपी ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। रविशंकर प्रसाद ने कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा, पहला सवाल- आप हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे? आपने लालू जी को छोड़ा था- जब हमलोग चारा घोटाले के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। जब आप सांप्रदायिकता की बात करते हैं तो आपको याद दिला दूं कि जब आपने हमसे हाथ मिलाया तब राम जन्मभूमि आंदोलन चरम पर था।
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, 'नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है... ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो 2 साल से रूके हुए क्यों थे।'
नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम 4 बजे राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा था और शाम 6 बजे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। नीतीश ने राज्यपाल को 164 विधायकों के सपोर्ट वाली चिट्ठी सौंपी है। वह सात पार्टियों के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। आज दोपहर दो बजे शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बनेंगे।
संपादक की पसंद