1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कई IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, तमाम जिलों के डीएम भी शामिल

बिहार में कई IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, तमाम जिलों के डीएम भी शामिल

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Dec 03, 2025 08:59 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 08:59 pm IST

बिहार में कई IAS अधिकारियों को विशेष सचिव वेतन स्तर-13 और कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। इनमें भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, बांका, जमुई समेत कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

Bihar IAS promotion, IAS officers list Bihar, Bihar DM promotion- India TV Hindi
बिहार में कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

पटना: बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी कि IAS के कई अफसरों को तरक्की दी है। इनमें कई जिलों के डीएम जैसे भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, बांका और जमुई के डीएम भी शामिल हैं। ये तरक्कियां विशेष सचिव वेतन स्तर-13 में दी गई हैं। इससे प्रशासनिक अमला और मजबूत होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 2017 बैच के पदाधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड, अपर सचिव स्तर प्रमोट किया जा रहा है जिसका वेतनमान लेवल-12 यानी कि 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये है।

किन अफसरों को मिला प्रमोशन?

जिन अफसरों का प्रमोशन हुआ है उनमें से कुछ की मौजूदा पोस्टिंग और नाम इस प्रकार हैं:

  1. तनय सुल्तानिया - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा  
  2. तरनजोत सिंह - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, मधेपुरा  
  3. विशाल राज - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, किशनगंज  
  4. आरिफ अहसन - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, शेखपुरा  
  5. विवेक रंजन मैत्रेय - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, शिवहर  
  6. कुमार गौरव - अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना  
  7. योगेश कुमार सागर - निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना)  
  8. अनिल कुमार- समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, अररिया  
  9. अभिलाषा शर्मा - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, अरवल  
  10. संजीव मित्तल - संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना  
  11. संजय कुमार - संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना  
  12. रूबी - निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-संयुक्त सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना)  
  13. कृष्ण कुमार - निदेशक, संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना  
  14. संजय कुमार सिंह - संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना  
  15. अभय झा - संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना  
  16. दीपेश कुमार - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, सहरसा
  17. गीता सिंह - अपर सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना  
  18. अरुण कुमार झा - बंदोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया  
  19. नन्द किशोर साह - अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना  
  20. नवीन कुमार सिंह - अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना  
  21. कमलेश कुमार सिंह - निदेशक, भू-अर्जन, बिहार, पटना  
  22. राजीव कुमार श्रीवास्तव - प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड, पटना  
  23. डॉ. विद्या नन्द सिंह - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, बक्सर  
  24. शैलेन्द्र कुमार - अपर सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना  
  25. सत्येन्द्र कुमार सिंह - अपर सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार, पटना  
  26. सुनील कुमार-1 - समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ)  
  27. पवन कुमार सिन्हा - समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज  
  28. महावीर प्रसाद शर्मा - अपर सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना  
  29. मनोज कुमार - बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा  
  30. अंजुला प्रसाद - अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना

नए साल से लागू होगा प्रमोशन

बता दें कि इन अधिकारियों के अलावा भी कई अन्य का प्रमोशन हुआ है। ये तरक्कियां नए साल से लागू होंगी। इस प्रोन्नति में अलग-अलग बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें सीनियर कमिश्नर से लेकर कई जिलों के वर्तमान जिलाधिकारी तक शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2001 बैच के 2 वरिष्ठ IAS अधिकारियों, 2013 बैच के 27 अधिकारियों समेत कई अधिकारियों को प्रमोट किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।