1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो...', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए कह दी ऐसी बात...

'डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो...', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए कह दी ऐसी बात...

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 09, 2026 07:38 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 08:18 pm IST

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को लेकर कहा था कि ई जो लड़की (राबड़ी देवी) हैं, वह कुछ काम की है? इसके वो (पति-लालू प्रसाद) ज़ब हट गए तो इसी को बना दिया। अब उनके इस बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है।

tejashwi yadav nitish kumar- India TV Hindi
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर बोला हमला। (फाइल फोटो) Image Source : X (@YADAVTEJASHWI)/PTI

बिहार विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर दिए गए बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी को सदन में लड़की कह के संबोधित किया था। इसे लेकर विपक्ष के नेता भड़क उठे हैं। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को डिमेंशिया और अल्जाइमर से ग्रसित बता दिया है। आइए जानते हैं कि तेजस्वी ने इस मामले में क्या कहा है।

क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा- "डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहाँ आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते है। प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को “लड़की” कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व दोषपूर्ण सोच का बारम्बार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री जी की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ो बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है।"

रोहिणी आचार्य ने भी बोला हमला

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- "माननीय मुख्यमंत्री जी की आदत बन चुकी है संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की। दर्जनों दफा मुख्यमंत्री जी ने सदन में और सार्वजनिक मंचों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग, विशेषकर महिलाओं के संदर्भ में, किया है। जब तर्क और तथ्यों का टोंटा पड़ जाता है, तभी भाषा की सीमा लांघ कर व्यक्ति अपनी खीज, अपने वैचारिक खोखलेपन का इजहार करता है। वैसे भी मुख्यमंत्री जी के पिछले कुछ वर्षों के बयानों-वक्तव्यों पर गौर करने से ये स्पष्ट होता है कि वो महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं और उनके द्वारा महिला सम्मान को लेकर कही जाने वालीं बातें महज राजनीतिक व चुनावी दिखावा हैं।"

ये भी पढ़ें- "अरे ई जो लड़की है, क्या जानती है?" राबड़ी देवी की ओर इशारा कर बोले नीतीश कुमार

CM नीतीश पर क्यों भड़कीं रोहिणी आचार्य? बोलीं- 'संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन गई है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।