सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को लेकर कहा था कि ई जो लड़की (राबड़ी देवी) हैं, वह कुछ काम की है? इसके वो (पति-लालू प्रसाद) ज़ब हट गए तो इसी को बना दिया। अब उनके इस बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानस परिषद में कार्यवाही के दौरान RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को टोपी उतारने को कहा। इस पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आपका हुकुम सर आंखों पर।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने चुनाव नतीजों को रद्द करने और राज्य में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है। ये बजट पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट (3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये) से 30 लाख 69 हजार 474 करोड़ रुपये अधिक है।
बिहार की मोकामा सीट से विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर पद की शपथ ली। इस दौरान अनंत सिंह ने शपथ से पहले CM नीतीश के पैर भी छुए।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे हैं। इसके बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या वजह है, जो तेजस्वी को इस हालत में सत्र में आना पड़ा।
बिहार कांग्रेस के कई नेता चुनाव आयोग की शिकायत लेकर पटना हाई कोर्ट पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग की मिली भगत से 10-10 रुपये बांटकर चुनाव के दौरान वोट खरीदे गए।
Year Ender 2025: दो राज्यों की कुल 313 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। इस दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए।
बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान माइक में खराबी आ गई। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी भड़की गईं। अब विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है।
बिहार में चुनाव के बाद नई विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। सत्र में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी सदन को संबोधित किया कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष को भी गंभीरता से ले।
शपथ ग्रहण के दौरानजनता दल यूनाइटेड की विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पढ़ते समय बार-बार अटक गईं।
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव से हाथ मिलाया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए। बिहार विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र में दो दिन विधान परिषद की बैठकें भी होंगी।
महागठबंधन विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस बैठक में लॉ एंड ऑर्डर और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने और हल्ला बोलने की रणनीति बनी।
बिहार में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी...इसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। कई हारे हुए उम्मीदवारों ने बताया कि सीमांचल में ओवैसी फैक्टर की वजह से दूसरे जिलों में भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर डिनर पार्टी के दौरान बीजेपी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कार्यकर्ता अब बंगाल की लड़ाई के लिए तैयार रहें। किसी की कहीं भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।
संसदीय कार्य विभाग के अनुसार सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। सत्र के प्रारंभ में एक दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई है। टिकट वितरण के दौरान ही कांग्रेस के नेताओं में अनबन सामने आ गई थी। पार्टी ने अब जाकर कुछ 7 नेताओं पर कार्रवाई की है।
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जो हश्र धरती पर डायनासोर का हुआ,आने वाले वक्त में वही हश्र बिहार में राजद का होगा।
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत हुई है। विपक्षी पार्टियों की बुरी तरीके से हार हुई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के एक भी उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं जीत सके।
बिहार चुनाव परिणामों के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता गदगद हैं। बिहार के बाद अब अगले राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी के नेता एवं कार्यकर्ता जुट गए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़