Surya Gochar 2026 and Horoscope: 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 8 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में करेंगे। इसके बाद सूर्य 14 मार्च की की देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक कुंभ राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के किसी भी संक्रांति के दिन संक्रांति के पुण्यकाल का बहुत ही महत्व होता है। बता दें कि सूर्य के कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल कल सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सूर्य का यह गोचर इन राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं जिन्हें सूर्य गोचर का लाभ मिलने वाला है।
सूर्य देव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके सामने अच्छे प्रॉफिट के नए बिजनेस प्रपोजल आ सकते हैं। जल्द ही आपकी खास इच्छा भी पूरी हो सकती है। लिहाजा शुभ स्थिति का लाभ पाने के लिए किसी मंदिर में गुड़ से बने हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।
सूर्य देव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से विद्या के क्षेत्र में आपकी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने टीचर्स से और गुरु से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका विवेक बना रहेगा। रोमांस के क्षेत्र में भी आप आगे रहेंगे। साथ ही आपको संतान सुख मिलेगा। लिहाजा सूर्य देव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 14 मार्च तक जल में लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
सूर्य देव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध सीधे-सीधे आपके धन और स्वभाव से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका काम अच्छा चलेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आएगा। लिहाजा इस दौरान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मंदिर में नारियल तेल की शीशी दान करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद