1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप के बीच इटली का कप्तान बन सकता है कोच, सामने आई इसकी बड़ी वजह

T20 वर्ल्ड कप के बीच इटली का कप्तान बन सकता है कोच, सामने आई इसकी बड़ी वजह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 09, 2026 10:48 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 10:51 pm IST

इटली के कप्तान वेन मैडसेन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हुआ। टीम के हेड कोच जॉन डेविसन ने उनके चोट पर अहम अपडेट शेयर किया है।

Italy Cricket Team Captain- India TV Hindi
इटली के कप्तान वेन मेडसन Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मैच इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इटली को 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही इटली की टीम को इस मैच में एक और बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान वेन मैडसेन पहले ही मैच फील्डिंग करते समय बुरी तरह चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद वह काफी तकलीफ में नजर आए और तुरंत ही मैदान छोड़कर चले गए। वह बाद में बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं आए। ऐसे में अब उनके बचे हुए मैचों में खेलने पर सस्पेंस बन गया है।

इटली के कोच जॉन डेविसन ने वेन मैडसेन के चोट को लेकर क्या कहा?

इटली के हेड कोच जॉन डेविसन ने कहा है कि कप्तान वेन मैडसन का लीग स्टेज के बाकी मुकाबलों में खेलना मुश्किल लग रहा है। डेविसन ने कहा कि अनुभवी कप्तान अब भी टीम के साथ ट्रैवेल कर सकते हैं और 'कोचिंग स्टाफ' के रूप में डगआउट में शामिल हो सकते हैं। मैडसन स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में मिडविकेट पर बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। वह फील्डिंग करते समय साइड वाली पिच पर गिरे जो काफी सख्त थी। उन्होंने गिरने के बाद तुरंत अपना कंधा पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

वेन मैडसेन का बाकी मैचों में खेलना मुश्किल

डेविसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका कंधा खिसक गया है। फिजियो ने इसे वापस जगह पर कर दिया है लेकिन उनकी ये चोट कितनी गंभीर है ये स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनका खेलना मुश्किल होगा। मैं यह नहीं कहूंगा कि वह बाहर हो गए हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर क्रिकेट में आपका कंधा खिसक जाता है तो खेलना संदिग्ध होगा। इससे बाद वापसी काफी मुश्किल होती है लेकिन हम देखेंगे कि स्कैन क्या कहते हैं।

कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं​ वेन मैडसन

इटली के हेड को डेविसन को उम्मीद है कि मैडसन टीम के साथ बने रहेंगे। इटली की टीम अब 12 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ मैच खेलेगी और फिर अपने आखिरी दो लीग मैच में इंग्लैंड (16 फरवरी) और वेस्टइंडीज (19 फरवरी) का सामना करेगी। डेविसन ने कहा कि मैडसन टीम का अहम हिस्सा हैं। वह बहुत अनुभवी हैं। वह कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। स्कॉटलैंड ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में इटली को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें  

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का U-Turn, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार!

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल