1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WC 2026: बारिश बिगाड़ेगा अमेरिका का खेल? PAK vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का वेदर

T20 WC 2026: बारिश बिगाड़ेगा अमेरिका का खेल? PAK vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का वेदर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 09, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 09:45 pm IST

PAK vs USA Weather Update: T20 WC 2026: पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की टीम एक बार फिर उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमें 10 फरवरी को वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Colombo Stadium- India TV Hindi
कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम Image Source : AFP

PAK vs USA Weather Update: 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए का मुकाबला पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में भले ही अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इस मुकाबले में भी एक वक्त पाकिस्तान के हाथ-पांव फूल गए थे और वो मैच हारने के कगार पर थे। लेकिन आखिरी ओवर में उन्हें जीत मिल गई थी।

कोलंबो में होती है अक्सर बारिश

पाकिस्तान और यूएसए के बीच ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलंबो, श्रीलंका का एक ऐसा इलाका है जहां अक्सर बारिश होते रहती है। ऐसे में फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। क्या बारिश इस मुकाबले में अमेरिका और पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान कोलंबो का वेदर कैसा रहेगा?

PAK vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान कोलंबो का मौसम साफ रहेगा। फैंस के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। फैंस को ऐसे में पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। ये मैच भारत और श्रीलंका के समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। शाम 7 बजे वहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोलंबो के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान वहां ह्यूमिडिटी 60-70 प्रतिशत के बीच रहेगा। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। उस दिन भी बारिश नहीं हुई थी।

PAK vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गॉस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल