1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 में टेस्ट जैसा स्ट्राइक रेट फिर भी टीम में हैं बाबर आजम, USA के खिलाफ बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI?

T20 में टेस्ट जैसा स्ट्राइक रेट फिर भी टीम में हैं बाबर आजम, USA के खिलाफ बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 09, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 09:02 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड्स की टीम से हुआ। इस मैच में पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जैसे-तैसे आखिरी ओवर में जीत मिली थी।

Pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी को खेलेगी। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक एक-एक मैच खेल चुकी है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत मिली थी। वहीं यूएसए ने अपना पहला मैच टीम इंडिया से खेला था, इस मैच में अमेरिकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले सभी के मन में एक सवाल ये है कि क्या अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान अपने प्लेइंग XI में बदलाव करेगा।

बाबर की धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए बनी सिर दर्द

पाकिस्तान के लिए इस वक्त सबसे बड़ी कमजोरी उनके सलामी बल्लेबाज बाबर आजम बन गए हैं। बाबर भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हों, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। वह पाकिस्तान के लिए मैच विनर नहीं, बल्कि सिरदर्द बनते जा रहे हैं। बाबर टी20 में भी टेस्ट वाली बैटिंग करते हैं। उनकी वजह से पाकिस्तान की टीम फखर जमां जैसे बल्लेबाज को टीम में शामिल नहीं कर पा रही है। ऐसे में यूएसए के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट बाबर आजम को  बाहर करके फखर जमां को प्लेइंग XI में शामिल कर सकती है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज रहे थे फ्लॉप

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतकर पाकिस्तान ने दो अंक जरूर हासिल किए लेकिन उस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों की पोल खुल गई। बड़ी टीमों के खिलाफ उनके बल्लेबाज फिर से फंस सकते हैं। पहले मैच में बाबर के अलावा उस्मान खान, शादाब खान, कप्तान सलमान अली आगा भी फ्लॉप हुए। ऐसे में इन प्लेयर्स पर आने वाले मैच में काफी दबाव होगा। उनके बल्लेबाज यूएसए के गेंदबाज को कतई हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे।

यूएसए के गेंदबाज दे सकते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज को टक्कर

यूएसए की बात करें तो उनके गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। टीम इंडिया के बल्लेबाज अमेरिकी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे थे। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला था। ऐसे में यूएसए के गेंदबाज अब पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने भी कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI यूएसए के खिलाफ मैच के लिए: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (सी), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल