1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जब CM नीतीश ने सदन में उतरवा दी RJD नेता की टोपी, बोले- 'यह टोपी क्यों पहने हैं..हटाइये न', देखें Video

जब CM नीतीश ने सदन में उतरवा दी RJD नेता की टोपी, बोले- 'यह टोपी क्यों पहने हैं..हटाइये न', देखें Video

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 06, 2026 11:07 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 11:51 am IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानस परिषद में कार्यवाही के दौरान RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को टोपी उतारने को कहा। इस पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आपका हुकुम सर आंखों पर।

nitish kumar Abdul Bari Siddiqui - India TV Hindi
सीएम नीतीश ने RJD नेता को टोपी उतारने को कहा। Image Source : REPORTER/PTI

बिहार में बजट सत्र जारी है और इस दौरान नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों की चर्चा भी लगातार हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सत्र के दौरान कई ऐसे बयान दिए जो कि चर्चा का विषय बन गए। अब सीएम नीतीश का एक और वीडियो सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। सीएम नीतीश ने विधान परिषद में राजद नेता और एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी को टोपी उतारने को कह दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल गुरुवार को विधान परिषद मे टोपी पहनकर आये राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी से कहा कि "यह टोपी क्यों पहने हैं? हटाइये न।" इस पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपनी टोपी उतार दी और कहा- "लीजिए आपका हुकुम सर आंखों पर, मैं अपनी टोपी उतार देता हूं। वैसे टोपी उतरवाना एक मुहावरा है।"

तेजस्वी पर भी CM नीतीश ने साधा निशाना

सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर इधर से उधर करने का आरोप लगाया। सीएम नीतीश ने कहा- हमने इनको बना दिया था। तब ये ठीक रहते थे। जब आपको रखा था तब आपने कितना इधर से उधर से किया। लोगों को खींचा। आपने उन 6 विधायकों को कितना पैसा दिया? आपको वह पैसा कहां से मिला? आपने वह पैसा उन विधायकों से जबरन वसूला जो पहले से ही आपके साथ थे।"

https://x.com/ANI/status/2019614292727984240

सीएम नीतीश ने तेजस्वी पर इससे पहले भी निशाना साधा। सीएम नीतीश ने कहा- "जब आपके माता-पिता सत्ता में थे, तब कुछ नहीं किया गया। 2005 तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ। लोग डर के माहौल में जीते थे। लोग सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने से भी डरते थे।" बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

1 करोड़ नौकरी व रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले 5 साल में बिहार की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने और साथ ही बिहार में 1 करोड़ नौकरी व रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य तय किया है। सीएम नीतीश ने कहा है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे।

ये भी पढ़ें- बिहार में अब अश्लील गाने बजा फूहड़ता फैलाई तो खैर नहीं, डिप्टी CM ने दिया सख्त आदेश

बिहार: CM नीतीश कुमार जल्द इस बुलेटप्रूफ लग्जरी कार में नजर आएंगे, 4 हाई सिक्योरिटी कार खरीदेगी राज्य सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।