1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक 'जन सुराज पार्टी' की संगठनात्मक इकाइयां भंग, करारी हार के बाद PK का बड़ा एक्शन

पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक 'जन सुराज पार्टी' की संगठनात्मक इकाइयां भंग, करारी हार के बाद PK का बड़ा एक्शन

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 22, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 11:49 pm IST

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत हुई है। विपक्षी पार्टियों की बुरी तरीके से हार हुई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के एक भी उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं जीत सके।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : PTI

बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को करारी हार मिली है। जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों में एक भी सीटों में जीत नहीं दर्ज कर पाई। वहीं, अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद शनिवार को पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। 

अगले डेढ़ माह में स्थापित की जाएंगी नई इकाइयां

पार्टी प्रवक्ता सैयद मसिह उद्दीन ने एक बयान में कहा कि अगले डेढ़ माह में नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की। 

पार्टी के ये नेता रहे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के नेताओं, जैसे पूर्व सेना उपाध्यक्ष एस.के.सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरी भी उपस्थित थे। बयान में कहा गया कि पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य की सभी 12 संभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां वे एक प्रभावी और सक्रिय संगठनात्मक ढांचा फिर से बनाएंगे। 

ज्यादातर उम्मीदवार नहीं बचा पाए अपनी जमानत

पार्टी नेताओं की यह टीम हार के कारणों की पहचान करने और अनुशासनहीनता या आंतरिक विश्वासघात में दोषी नेताओं के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विस्तृत चर्चा करेगी। जन सुराज पार्टी विधानसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई, और उसके अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।