1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा', गिरिराज ने सिंह ने साधा लालू यादव पर निशाना

'धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा', गिरिराज ने सिंह ने साधा लालू यादव पर निशाना

 Published : Aug 22, 2025 11:16 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 11:18 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव की तुलना धृतराष्ट्र से कर दी है। आइए जानते हैं कि गिरिराज ने ऐसा क्यों कहा है।

lalu yadav giriraj singh- India TV Hindi
लालू यादव पर भड़के गिरिराज सिंह। Image Source : PTI

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को जोर-शोर से शुरू भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को बिहार में थे और उन्होंने राज्य को कई सौगातें दीं। राज्य में सियासी पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव की तुलना धृतराष्ट्र से कर दी है।

क्या बोले गिरिराज सिंह?

बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- "लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए 'धृतराष्ट्र' की तरह बेचैन हैं... बिहार की जनता से, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे समझें कि (राजद के कार्यकाल में) बिहार की स्थिति कैसी थी। न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे, स्कूल खंडहर में थे, लेकिन आज नजारा बदल गया है।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा- "ये बदला हुआ बिहार है, जिसने उड़ान भरी है और अब इस बिहार को गति देने की जरूरत है। धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा। महाभारत में भी धृतराष्ट्र अपने बेटे को राजा नहीं बना पाए क्योंकि उनकी नीतियां और उनकी सोच दोषपूर्ण थी।"

बिहार में कब हैं चुनाव?

चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द ही कर सकता है। संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव का आयोजन आगामी अक्टूबर-नवंबर महीने में होगा। ये चुनाव कुल 243 सीटों के लिए होंगे और किसी भी दल को बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान, भ्रष्टाचार, घुसपैठिए से लेकर राजद-कांग्रेस तक, गयाजी में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

बिहारः गयाजी में पीएम मोदी की रैली में दिखे आरजेडी के दो विधायक, विपक्ष को तगड़ा झटका देने की तैयारी में बीजेपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।