1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बम धमाके से दहल उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुआ बम फेंकने वाला शख्स

बम धमाके से दहल उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुआ बम फेंकने वाला शख्स

 Published : Mar 05, 2025 03:49 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 06:21 pm IST

पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में बम ब्लास्ट की खबर है। बम धमाके की गूंज से यूनिवर्सिटी कैंपस दहल उठा। पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है। मामले की जांच जारी है।

पटना यूनिवर्सिटी...- India TV Hindi
पटना यूनिवर्सिटी दरभंगा हाउस Image Source : INDIA TV

पटना: पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस परिसर आज बम धमाकों की गूंज से दहल उठा। धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी पर बम से हमला किया गया।

पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी

बम बलास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंच गई। साथ ही पटना टाउन एएसपी दीक्षा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकते हुए शख्स की तस्वीर कैद हो गई है।

Patna University, Bomb Blast
Image Source : INDIA TVपटना यूनिवर्सिटी दरभंगा हाउस बम ब्लास्ट

छात्रों की आपसी लड़ाई के चलते फेंका बम

पटना टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि आपसी लड़ाई के चलते सुतली बम फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बम धमाके में किसी को व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। एक प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही सबकुछ समाने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 की तादाद में लोग इस हमले में शामिल थे।

मेरी किसी से दुश्मनी नहीं-प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण

घटनास्थल की पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और हर पहलू की जांच की जा रही है। दरभंगा हाउस कैंपस और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बम हमले में संस्कृत विभाग के जिस प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, उन्होंने कहा कि यह छात्र संघ चुनाव से जुड़ा हुआ मामला है। मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। छात्रों के दो गुट आपस में कहीं भिड़े थे और उसके बाद यहां पर बम फेंका गया है। इस घटना में मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं बम फेंकने वाले शख्स की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी में अक्सर छात्र राजनीति के चलते विभिन्न गुटों के बीच संघर्ष होता रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। लेकिन बुधवार को बम धमाकों से एक बार फिर पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में हलचल बढ़ने के आसार हैं। 

रिपोर्ट-बिट्टू कुमार, पटना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।