1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में थाने के सामने 'दंगल', साइड देने को लेकर भिड़े बाइक और ऑटो चालक, जमकर हुई मारपीट

मुजफ्फरपुर में थाने के सामने 'दंगल', साइड देने को लेकर भिड़े बाइक और ऑटो चालक, जमकर हुई मारपीट

 Published : Jul 17, 2026 11:41 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:43 am IST

​मुजफ्फरपुर में पुलिस थाने के सामने एक बाइक सवार और ऑटो ड्राइवर में जमकर मारपीट हुई। साइड देने को लेकर दोनों बीच सड़क पर ही लड़ बैठे। थाने के सामने होते हुए भी करीब 10 मिनट तक दोनों में मारपीट हुई और पुलिस को पता भी नहीं चला।

बाइक सवार और ऑटो चालक भिड़े- India TV Hindi
बाइक सवार और ऑटो चालक भिड़े Image Source : INDIA TV

बिहार में सड़क पर डाई बोल्टेज ड्रामा कोई नई बात नहीं है। यहां अक्सर साइज न देने को लेकर लोग आपस में भिड जाते हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां पुलिस थाने के सामने ही दो युवक आपस में भिड़ गए। हैरानी की बात ये है कि करीब 10 मिनट तक दोनों युवकों के बीच मारपीट होती रही और पुलिस वालों के इसकी भनक तक नहीं लगी।

बाइक सवार और ऑटो ड्राइवर के बीच साइड देने को लेकर मामूली विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप लेने लगा। ब्रह्मपुरा थाना के ठीक सामने मुख्य सड़क पर बाइक सवार और ऑटो चालक के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर लात-घूंसे बेल्ट चलाए और गाली-गलौज की। करीब 10 मिनट तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जबकि पूरी घटना थाना के सामने होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

साइड देने को लेकर भिड़े बाइक सवार और ऑटो चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक था। इसी दौरान आगे निकलने और साइड देने को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों ने अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर दीं और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आने-जाने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोग अपनी गाड़ियां रोककर तमाशा देखने लगे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट

हालांकि इस बीच दोनों युवक की लड़ाई को कुछ लोगों ने बीच-बचाव करते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों तेवर देखकर लोग पीछे हट गए। बाद में जब जाम की स्थिति गंभीर हो गई तो स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग किया और समझाकर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

थाने के सामने हो रही इस घटना के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि मारपीट की ये पूरी घटना ब्रह्मपुरा थाना के ठीक सामने होती रही और पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इनपुट: संजीव कुमार (मुजफ्फरपुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।