1. Hindi News
  2. बिहार
  3. युवक ने रेप किया तो मां ने किया सपोर्ट! ऐसे लड़की को गांव में घुमाया कि सोचकर कांप जाएगी रूह

युवक ने रेप किया तो मां ने किया सपोर्ट! ऐसे लड़की को गांव में घुमाया कि सोचकर कांप जाएगी रूह

 Published : Nov 02, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 11:02 pm IST

बिहार के समस्तीपुर से फिर से एक बार मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहा पर एक युवती के साथ करने के बाद उसके गले में गमछा बांध दिया गया है फिर गांव का चक्कर लगवाया।

रेप - India TV Hindi
रेप Image Source : TWITTER

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। इसके बाद युवक के परिजनों ने किशोरी को अपमानित करते हुए उसके गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया। बुधवार को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी की मां अभी भी फरार है। 

कई दिनों से चल रहा था अफेयर 

इस घटना से पूरे इलाकें में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई हैरान है कि आज के जमाने इस तरह की घटना होना ये बताता है कि समाज की सोच की कितनी पिछड़ी हुई है। खासतौर पर एक महिला जब दूसरी महिला के साथ ऐसे करें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। आपको बता दें कि घटना 26 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले के अंगरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। क्षेत्र के महिला थाने की एसएचओ पुष्पलता कुमारी ने कहा कि आरोपी विपिन पासवान का पिछले दिनों से लड़की से अफेयर चल रहा था। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया और तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मां हुई फरार 

जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विपिन की इस हरकत पर आपत्ति जताई। हालांकि, विपिन, उसके पिता ननकी पासवान, भाई सुनील पासवान ने अपनी मां के साथ लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए और उसके गले में गमछा बांधकर पूरे गांव में घुमाया।कुमारी ने कहा, बेहद अपमान का सामना करने के बाद, पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। हमने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपिन की मां अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।