1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रामचरित मानस पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

रामचरित मानस पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 22, 2023 05:20 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 05:20 pm IST

गिरिराज सिंह आज 22 जनवरी को पटना में कहा कि, 'जैसे भगवत् गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है वैसे ही कुरान मुस्लिमों का पवित्र ग्रंथ है। कुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि सर तन से जुदा कर दिया जाता है। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलना आज के समय में फैशन बन गया है।'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह Image Source : FILE

भगवान राम पर टिप्पणी औश्र हाल के समय में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर पलटवार किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरिराज सिंह आज 22 जनवरी को पटना में कहा कि, 'जैसे भगवत् गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है वैसे ही कुरान मुस्लिमों का पवित्र ग्रंथ है। कुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि सर तन से जुदा कर दिया जाता है। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलना आज के समय में फैशन बन गया है।' 

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा था कि, 'तुलसीदास की रामचरितमानस ने सामाजिक भेदभाव और समाज में नफरत फैलाने को बढ़ावा दिया है।' उन्होंने कहा था कि, 'रामचरितमानस का विरोध इसलिए किया गया क्योंकि इसमें कहा गया था कि शिक्षित होने पर समाज का निचला वर्ग जहरीला हो जाता है।'

गुलाम रसूल के बयान पर भी किया था पलटवार

इससे पहले गिरिराज सिंह ने जदयू एमएलसी गुलाम रसूल बलयावी के बयान पर भी तीखा हमला बोला था। गुलाम रसूल ने कहा था कि 'अगर पैगंबर मुहम्मद की ओर कोई उंगली उठाई गई तो मुसलमान हर शहर को कर्बला बना देंगे।' 

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

गिरिराज सिंह (ने जेडीयू नेता पर इस तरह के बयान देकर देश के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, "टुकड़े टुकड़े गैंग के नेता रामायण को गाली देकर हिंदुओं का अपमान करते हैं, लेकिन कुरान पर कोई टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं है। नीतीश कुमार एक असहाय मुख्यमंत्री हैं, जो धृतराष्ट्र की तरह यह सब देख रहे हैं और स्थिति को बिगड़ने दे रहे हैं।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।