1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में बीजेपी के सुभाष सिंह को मिली बंपर जीत, कांग्रेस के ओपी गर्ग को कर दिया चारों खाने चित

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में बीजेपी के सुभाष सिंह को मिली बंपर जीत, कांग्रेस के ओपी गर्ग को कर दिया चारों खाने चित

 Published : Nov 14, 2025 07:56 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 06:05 pm IST

Gopalganj Bihar Election Results 2025: बिहार की सबसे हॉस सीट्स में से एक गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किसे मिली है जीत।

gopalganj assembly seat- India TV Hindi
गोपालगंज विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। यह सीट गोपालगंज जिले में पड़ती है, जो कि गोपालगंज संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। यहां बीजेपी के सुभाष सिंह को बंपर जीत मिली है। उन्हें कुल 96892 वोट मिले हैं। सुभाष सिंह का कड़ा मुकाबला कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से था। गोपालगंज से 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुभाष सिंह और कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग मुख्य उम्मीदवार थे। यहां पर 6 नवंबर को वोट डाले गए थे। पिछले चुनाव में यहां पर बीजेपी और बसपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अभी यह सीट दोबारा बीजेपी के ही खाते में आ गई है।

गोपालगंज में कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

गोपालगंज विधानसभा सीट पर 8 उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला था। इनमें प्रमुख रूप से बीजेपी के टिकट पर सुभाष सिंह, कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग और बहुजन समाज पार्टी की इंदिरा यादव प्रमुख रूप से थे। इनके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से अनश सलाम, आम आदमी पार्टी से बृज किशोर गुप्ता और निर्दलीय उम्मीदवार भी गोपालगंज से चुनाव लड़ रहे थे।

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे-

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 77791 वोट्स मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर बसपा उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव थे, जिन्हें 41039 वोट्स मिले थे। बता दें कि ये लालू यादव के साले हैं और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार आसिफ गफूर थे, जिन्हें 36,460 वोट्स मिले थे।

अगर 2015 विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी, जिन्हें 78,491 वोट्स मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर राजद के उम्मीदवार रेयाजुल हक उर्फ राजू थे, जिन्हें 73,417 वोट्स मिले थे। बता दें कि भाजपा के सुभाष सिंह साल 2005 के बाद से अबतक लगातार इस सीट पर विधायक बने हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।