भागलपुर: भागलपुर जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट जेडीयू ने जीत ली है। जेडीयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 58135 वोट से जीत दर्ज की है। जेडीयू को यहां पर 108630 वोट मिले जबकि वीआईपी पार्टी को 50495 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रही। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव को उतारा था। जो अपना प्रभाव नहीं दिखा सके। तीसरे नंबर पर निर्दलीय नरेंद्र कुमार नीरज रहे। जनसुराज पार्टी को यहां पर 4701 वोट मिले।
गोपालपुर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह मुख्य उम्मीदवार थे। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
गोपालपुर में पिछली बार जेडीयू जीती थी
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र कुमार नीरज ने 24,461 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। उन्हें 46.39% वोट शेयर के साथ 75,533 वोट मिले थे। आरजेडी उम्मीदवार शैलेश कुमार को 51,072 वोट (31.37%) मिले थे। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार सुरेश भगत 23,406 वोट (14.38%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2,70,432 मतदाता थे। इनमें से 1,42,492 पुरुष और 1,27,932 महिला मतदाता थीं।
गोपालपुर के विजेता उम्मीदवार
संपादक की पसंद