1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ

बिहार में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 12:53 pm IST

मुख्य कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बिहार में सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ- India TV Hindi
बिहार में सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ Image Source : PTI (FILE)

Highlights

  • शराब नहीं पीने और दूसरों को शराब नहीं पीने देने की शपथ ली
  • मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कई वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

पटना: बिहार सरकार शराबबंदी कानून का पालन करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने और दूसरों को शराब नहीं पीने देने की शपथ ली। सभी सरकारी कर्मचारियों को दिन के 11 बजे शराब नहीं पीने और किसी दूसरे को भी नहीं पीने देने की शपथ दिलायी गई। मुख्य कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिवालय, सभी विभागों, जिले, प्रखंड और पंचायतों में कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालय प्रांगण में शपथ ली। नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ज्ञान भवन से ही मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कई वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्य समारोह में मद्य निषेध के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले मद्य निषेध व पुलिस विभाग के कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

बताया गया कि अगर कोई कर्मचारी शपथ लेने से छूट जाता है तो उसे एक सप्ताह के अंदर उसके शपथ लेने का वीडियो विभागीय अधिकारियों को भेजना होगा।उल्लेखनीय है कि इस महीने के प्रारंभ में राज्य के कई जिलों में शराब पीने से हुई मौत के बाद नीतीश कुमार शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन करवाने को लेकर अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है। इसी के तहत राज्य भर में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।