1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हाजीपुर की डेयरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जहरीली गैस लीक होने से 1 मजदूर की मौत, कई की हालत गंभीर

हाजीपुर की डेयरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जहरीली गैस लीक होने से 1 मजदूर की मौत, कई की हालत गंभीर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 25, 2023 09:10 am IST,  Updated : Jun 25, 2023 09:16 am IST

हाजीपुर में दूध फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस लीक हो गई। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के वैशाली जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के हाजीपुर शहर में एक दूध फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस लीक हो गई। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी गई। इन सभी मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर के राज फ्रेश डेयरी में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जहरीली गैस का होने लगा रिसाव

घटना के वक्त डेयरी फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिससे मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। कई मजदूरों की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। अग्निशमन विभाग के डीएसपी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से गैस लीक होने की घटना हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम रिसाव के कारण की जांच कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।

डेयरी फैक्ट्री को खाली कराया गया

राज फ्रेश डेयरी फैक्ट्री को खाली कराया गया है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। वहीं, इस घटना में जान गंवाने वाले  मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। दमकलर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस के लीकेज पर काबू पाया। सिलेंडर से गैस इतनी तेजी से निकल रही थी कि गैस की गंध पूरे शहर में फैल गई, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गैस के रिसाव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।