1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतरा जहाज! प्रत्याशी के इस अंदाज को देख हैरान जनता

नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतरा जहाज! प्रत्याशी के इस अंदाज को देख हैरान जनता

 Published : Dec 17, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 12:34 pm IST

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी तरह-तरह से प्रचार कर रहे हैं। वहीं एक महिला ने कार को ही जहाज बना लिया है। चुनाव में काफी चर्चा का विषय बना है।

कार को ही जहाज बना लिया है।- India TV Hindi
कार को ही जहाज बना लिया है। Image Source : TWITTER

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नेताओं को जहाज के साथ प्रचार करते देखा होगा। नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जहाज उतर हो जाए तो हैरानी होगी। यह स्थानीय स्तर का चुनाव है। बिहार के सभी जिलों में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। इस चुनाव में एक प्रत्याशी ने अपनी कार को जहाज बनाकर प्रचार के लिए उतारा है। जहानाबाद में आखिरी दिन चुनाव का प्रचार था। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जान झोंक दिया। 

कार को बनाया जहाज 

इसी बीच एक ऐसा प्रत्याशी सामने आया, जो चर्चा का विषय बन गया। जहानाबाद नगर परिषद की वार्ड नंबर प्रत्याशी शंकुतला देवी ने अपनी कार को चुनाव चिन्ह के प्रतीक को जहाज में तब्दील कर दिया है। आपको बता दें कि उम्मीदवार को जहाज का सिंबल आवंटित किया गया था। वे अपने कार शिप के जरिए मतदाताओं से मिल रही थीं। उनकी गाड़ी जहां भी जाती थी वहां सैकड़ों की भीड़ लग जाती थी। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान विशेष आर्कषण केंद्र बन गया था।  शंकुतला देवी की इस चुनाव प्रचार के प्रसार को देख लोग भी काफी प्रभावित हुए। 

चुनावी की पूरी तैयारी 
जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर को मतदान होना है। इसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासन ने जिले में 6 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। साथ ही चुनाव में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को लेकर प्रशासन लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहा है। साथ ही यह भी देखना होगा कि लोगों को शंकुतला देवी का अंदाज पसंद आता है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।