Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने की 20 सीटों की मांग, बोले- 'हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे'

बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने की 20 सीटों की मांग, बोले- 'हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे'

Edited By: Amar Deep Published : Feb 02, 2025 10:06 pm IST, Updated : Feb 02, 2025 10:06 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 20 सीटों की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ‘‘हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।’’

जीतन राम मांझी ने की 20 सीटों की मांग।- India TV Hindi
Image Source : JITANRMANJHI/X जीतन राम मांझी ने की 20 सीटों की मांग।

जहानाबाद: बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान ने फिर से चुनावी चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में "20 से अधिक सीट" की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही। बता दें कि वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने यहां आए थे। 

20 से अधिक सीट की आवश्यकता

वहीं जीतन राम मांझी ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी हम के बारे में कहा, ‘‘वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।’’ वहीं हम के एकमात्र सांसद मांझी ने हाल के उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।’’ 

पटना आवास पर भोज का आयोजन

बाद में रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना स्थित अपने आवास पर एक भोज का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा, ‘‘ऐसी मुलाकातें हमें एनडीए के भीतर अच्छा समन्वय बनाए रखने में मदद करती हैं, जिसे आप पत्रकार शरारती अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।’’ 

पहले भी कर चुके हैं मांग

बता दें कि हाल ही में जीतन राम मांझी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के "20 विधायकों" की आवश्यकता जताई थी। मांझी ने हाल में धमकी भी दी थी कि अगर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर उचित स्थान नहीं मिला, तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अपने बयान से पलट गए। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई 'EAGLE' टीम, चुनाव से जुड़ी शिकायतों की करेगी जांच

मिल्कीपुर उपचुनाव: CM योगी ने सपा को बताया सनातन विरोधी, बोले- 'महाकुंभ से इनको पीड़ा हो रही है'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement