1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पवन सिंह, नीतीश कुमार पर गजब बोले खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी के सवाल पर भड़क कर कही ये बात

पवन सिंह, नीतीश कुमार पर गजब बोले खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी के सवाल पर भड़क कर कही ये बात

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 07, 2024 08:27 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 08:27 pm IST

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नीतीश कुमार, पवन सिंह और मनोज तिवारी को लेकर बयान जारी किया है। मनोज तिवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी लाल यादव भड़क गए। वहीं नीतीश कुमार को लेकर भी उन्होंने बहुत कुछ कह दिया है।

khesari lal yadav remark on pawan singh nitish kumar and manoj tiwari over loksabha election results- India TV Hindi
पवन सिंह, नीतीश कुमार पर गजब बोले खेसारी लाल यादव Image Source : WIKIPEDIA/FILE PHOTO

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल याजव आज बिहार के हाजीपुर जिले में पहुंचे। खेसारी लाल यादव यहां अपनी फिल्म रिलीज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके  बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी जहां हैं, वहां उनको टिके रहना चाहिए कि फिर से इंडिया में आ जाना चाहिए। खेसारी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार हमारे मौसा तो नहीं हैं, लेकिन चाचा जरूर हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि चाचा आप जहां भी जाना चाहते हैं वहां जाएं। आपको उधर जाना है तो उधर जाइए। आपको इधर जाना है तो इधर जाइए। आप इतना काम जरूर करिएगा कि लोगों को रोजगार मिले, अच्छी शिक्षा और अच्छे अस्पताल मिल सकें।

नीतीश कुमार पर खेसारी लाल यादव क्या बोले

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि आपको जो पाना था, हम लोगों से पा लिया आपने। अब हम लोगों की आवाज को सुनने की बारी है। मैं हाथ जोड़कर नीतीश कुमार से निवेदन करता हूं कि अच्छी पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था करें। खेसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सांसदों से भी बड़ी बात कही है। हमेन कहा है कि अपने राज्य में सांसदों को चुनकर दिल्ली भेज देते हैं, लेकिन हमें अपने राज्य में रोजगार नहीं मिलता। हमें रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ता है। हम आपको जिताकर इसलिए भेजे हैं ताकि मैं अपने राज्य से खुद न भागूं। आप लोग हम लोगों के लिए और हमारे युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करें। 

खेसारी बोल- पवन सिंह अगली बार रिकॉर्ड बनाएंगे

वहीं पवन सिंह को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह गाने वाले व्यक्ति हैं, वो हीरो हैं। तभी वह चुनाव लड़े। चुनाव एक अलग विषय होता है। राजनीति एक अलग विषय होता है। जीवन में कभी पवन सिंह नेता नहीं बन पाएंगे। पवन सिंह नेता नहीं बेटा की तरह हैं। हार तो हुआ है लेकिन इसका मतलब नहीं है कि जितने वोट से पवन सिंह इस बार हारे हैं, उतना ही वोट से अगरे बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाएंगे। नेता बन के नहीं बल्कि बेटा बनकर पवन सिंह समाज और दुनिया की सेवा करेंगे। बेटा बनकर ही क्षेत्र में पवन सिंह चुनाव लड़ने गए थे। 

मनोज तिवारी पर भड़के खेसारी लाल यादव

वहीं मनोज तिवारी पर पूछे गए सवाल पर खेसारी लाल यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कि भोजपुरी ने ही मनोज तिवारी को बनाया है। लेकिन उन्होंने भोजपुरी को ही भुला दिया है। भोजपुरी के लिए मनोज तिवारी ने एक भी काम नहीं किया है। साथ ही खेसारी लाल यादव ने मांग की और कहा कि मुझे सब्सिडी देने की जरूरत नहीं है। सिर्फ उत्तर प्रधेश में 1000 थिएटर और बिहार को 1000 थिएटर दे दीजिए। 2000 थिएटर हो जाएंगे तो 200 करोड़ कमा कर 400 करोड़ की सिनेमा बनाने की क्षमता रखता हूं और बहुत खुश हो जाऊंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।