1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें", खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, बोले- तेजस्वी को जिताने की करूंगा कोशिश"

"मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें", खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, बोले- तेजस्वी को जिताने की करूंगा कोशिश"

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 02:56 pm IST

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ें लेकिन वह मान नहीं रही हैं।

पत्नी के साथ खेसारी लाल यादव- India TV Hindi
पत्नी के साथ खेसारी लाल यादव Image Source : X@KHESARILY

पटनाः भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की पत्नी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। खेसारी लाल यादव ने बुधवार को संकेत दिया कि वह आरजेडी के संपर्क में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव पर खेसारी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।"

खेसारी लाल यादव ने संकेत दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि स्पष्ट तौर पर उन्होंने खुद को चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं उनकी पत्नी चुनाव लड़ें लेकिन वह मान नहीं रही हैं। उन्हें मनाने की कोशिश जारी है।

इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है आरजेडी 

खेसारी के इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। अगर चंदा देवी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं तो वह छपरा से चुनाव लड़ सकती हैं। 2020 में यह सीट बीजेपी जीती थी। बीजेपी ने यह सीट 2015 में भी जीती थी। 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर चंदा देवी को मैदान में उतारा जाता है, तो यह मुकाबला राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक बन सकता है। विश्लेषकों का मानना ​​है कि उनकी उम्मीदवारी चुनावी रणनीति और सेलिब्रिटी प्रभाव का संगम होगी, जिससे राजद के आधार में ऊर्जा आएगी और साथ ही क्षेत्र में भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती मिलेगी।

तेजस्वी यादव से कर चुके हैं मुलाकात

बता दें कि खेसारी लाल यादव का आरजेडी से नजदीकी की पहले भी अटकलें लगती रही हैं। वह कई बार तेजस्वी यादव और लालू परिवार से भी मिल चुके हैं। खेसारी कई बार मौजूद सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना भी करते रहे हैं। 

प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे तेजस्वी यादव के खिलाफ

वहीं, जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने मंगलवार को राघोपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इसी के साथ पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों पर विराम लग गया है। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने वैशाली जिले की राघोपुर सीट से चंचल सिंह को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा। 

इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।