1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU के फिर से अध्यक्ष बने ललन, नीतीश ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, 'राष्ट्रीय पार्टी बनेगी जदयू'

JDU के फिर से अध्यक्ष बने ललन, नीतीश ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, 'राष्ट्रीय पार्टी बनेगी जदयू'

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 10, 2022 11:58 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 11:58 pm IST

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। पार्टी की शनिवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

नीतिश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।- India TV Hindi
नीतिश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। पार्टी की शनिवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। इधर, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू जल्द ही क्षेत्रीय पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी बनेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के तमाम मंत्री के साथ-साथ केसी त्यागी और तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में भी चलेगा JDU का सदस्यता अभियान

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू अपने पार्टी का सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश में भी चलाएगी। इसके लिए उन्होंने केसी त्यागी को जिम्मेदारी दी। उल्लेखनीय है कि बिहार में जदयू भाजपा से अलग होकर महागठबंधन में मिलकर सरकार चला रही है। जदयू के नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने में जुटे हैं।

 बैठक में देश भर के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्ययोजना बनाएंगे और जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। बैठक में देश भर से करीब 187 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 11 दिसंबर को जदयू का खुला अधिवेशन होगा और विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बधाई और शुभकामनाएं का लगा तांता

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने और दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में चलाये गए सदस्यता अभियान में पार्टी के 70 लाख सदस्य बनने पर पार्टी नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हर वर्ग और तबके के लोगों को जोड़ने और इसे व्यापक रूप से चलाने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।