1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू प्रसाद NDA के विधायकों को फोनकर मंत्री पद का लालच दे रहे: सुशील मोदी

लालू प्रसाद NDA के विधायकों को फोनकर मंत्री पद का लालच दे रहे: सुशील मोदी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 25, 2020 07:16 am IST,  Updated : Nov 25, 2020 10:17 am IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जेल से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों को फोन कर मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है।

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav Image Source : FILE PHOTO

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जेल से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों को फोन कर मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार की शाम ट्वीट करते हुए लिखा, "लालू प्रसाद यादव रांची से राजग के विधायकों को (8051216302) मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो स्वयं लालू यादव ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत कीजिए, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे।"

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में राजग और महागठबंधन के विधायकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है। राजग के पास जहां 125 विधायक हैं, वहीं महागठबंधन के पास 110 सीटें हैं। गौरतलब है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रिम्स में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।