1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ा झटका, तेजस्वी और बाकी नामजद आरोपियों को कोर्ट ने भेजा समन

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ा झटका, तेजस्वी और बाकी नामजद आरोपियों को कोर्ट ने भेजा समन

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 25, 2025 11:15 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 12:03 pm IST

लालू प्रसाद यादव के परिवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों को कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने लालू की बेटी हेमा यादव को भी समन भेजा है।

तेजस्वी प्रसाद यादव और लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
तेजस्वी प्रसाद यादव और लालू प्रसाद यादव Image Source : FILE PHOTO

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है। लालू, तेजस्वी और बाकी नामजद आरोपियों को कोर्ट ने समन भेजा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और बेटी हेमा यादव को जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में तलब किया है।

30 सरकारी अधिकारियों समेत 78 लोग नामजद

कोर्ट ने लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी नया समन जारी किया और उन्हें 11 मार्च को पेश होने को कहा है। भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की अंतिम चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है। एजेंसी ने इस मामले में 30 सरकारी अधिकारियों समेत 78 लोगों को नामजद किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव और उनके दो बेटों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

लैंड फॉर जॉब स्कैम 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के केंद्रीय रेल मंत्री के कार्यकाल से जुड़ा है। सीबीआई का मामला केंद्रीय रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियों में नियुक्ति के बदले में राजद प्रमुख और उनके परिवार के सदस्यों को सस्ते दरों पर जमीन के हस्तांतरण से संबंधित है।

सीबीआई ने मई 2022 में दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने मई 2022 में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटों और बेटियों और पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से ही लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में कोर्ट में सुनवाई और सीबीआई पूछताछ कर रही है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।