बिहार के वैशाली जिले से प्यार, धोखे और ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहां एक युवक अपनी ही ममेरी बहन के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि उसने उसे पाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। युवती को अपने जाल में फंसाने और उसे मजबूर करने के लिए युवक ने एक खौफनाक साजिश रची और न्यूड वीडियो को अपना हथियार बनाया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल नीतीश की पारिवारिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वो अपने मामा के घर रहता था। लंबे समय से नीतीश अपने ननिहाल में रह रहा था, जहां वो अपनी ही ममेरी बहन कुमकुम से दिल लगा बैठा। प्रेमिका लड़की कुमकुम और प्रेमी लड़का नीतीश कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चुपके चुपके एक दूसरे के साथ लिविंग रिलेशन में रह रहे थे। कुमकुम और नीतीश की प्रेम कहानी का पता , लड़की के पिता मनोज राय को चला तो मनोज राय अपने भांजे को घर से भगा दिया। प्रेमी युवक दो वर्षों के लिए चेन्नई चला गया काम करने , लेकिन प्रेमी कुमकुम का याद अपने दिल से नहीं निकाल सका। नीतीश, कुमकुम पर शादी करने का दबाव डालने लगा और व्हाट्सएप पर वो अपनी और कुमकुम की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर भेजने लगा।
मामा ने रची भांजे की हत्या की साजिश
भांजे नीतीश के रवैया से हैरान, लड़की के पिता मनोज राय और भाई लाल बाबू राय ने भांजे नीतीश को मारने की साजिश रची। जैसे ही नीतीश चेन्नई से काम कर अपने घर समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी पहुंचा ,वैसे ही लड़की के पिता और चाचा अपने दोस्तों के साथ लड़के के घर पहुंचे और किडनैप कर पटना ले आए। यहां उन्होंने अपने घर पटना में दो दिनों तक नीतिश को रखा। लड़की के पिता और परिवार वाले अपने भांजे नीतीश को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन नीतीश मानने को तैयार नहीं था वह कुमकुम से शादी की जिद पर अड़ा रहा। नीतीश की इस बात से नाराज लड़की के पिता मनोज राय और लालबाबू राय ने नीतीश के साथ जमकर मारपीट की और पटना से 15 किलोमीटर दूर नदी पार कर नीतीश को राघोपुर दियारा के जुराबनपुर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में लेकर पहुंचे। इसके बाद दोनों सगे मामा और दोस्तों ने भांजे नीतीश को मौत के घाट उतार दिया। मामा ने पहले नीतीश के हाथ काट दिए और हत्या कर दी गई। इसके बाद नीतीश के शव को जलने के लिए जंगल में आग लगा दिया और मौके से सभी फरार हो गए।
6 लोगों ने बनाया था प्लान
लेकिन अचानक जंगल की आग बुझ गई। घटना के तीन दिन बाद 30 जून को ग्रामीणों को नीतीश का जला हुआ शव और कटा हुआ हाथ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच पुलिस को अननोन नंबर से सबूत मिला और बताया गया कि वह लड़का नीतीश कुमार है जिसके शरीर पर टैटू का निशान होगा। वहीं पुलिस ने शव को देखा तो , टैटू का निशान पाया, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में , मृतक लड़के के मामा लाल बाबू राय को गिरफ्तार किया। लाल बाबू की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस घटना को अंजाम देने में 6 लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
(रिपोर्ट - राजा बाबू)