1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में पति 4 महीने से जेल में बंद, वह महिला नोएडा में प्रेमी के साथ जिंदा मिली

जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में पति 4 महीने से जेल में बंद, वह महिला नोएडा में प्रेमी के साथ जिंदा मिली

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 27, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 05:19 pm IST

मोतिहारी पुलिस ने बताया कि एक महिला, जिसके बारे में माना जा रहा था कि उसकी हत्या कर दी गई थी, इसके बाद दहेज से जुड़े एक मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया था, उसे पुलिस ने नोएडा से ज़िंदा बरामद किया है और उसके साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी के साथ पुलिस हिरासत में महिला- India TV Hindi
प्रेमी के साथ पुलिस हिरासत में महिला Image Source : REPORTER

मोतिहारीः मोतिहारी के अरेराज थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देगा। पति जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में जेल में बंद है वह अपने आशिक के साथ दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में जिंदा पकड़ी गई। पति चार महीने से जेल में बंद है जबकि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नोएडा में रह रही थी। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

2 मार्च 2025 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की गुंजा नामक लड़की की शादी 2 मार्च 2025 को बड़ी ही धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाज के साथ जिले के अरेराज निवासी रंजीत कुमार के साथ हुई थी।  रंजीत 1 जुलाई 2025 को दोंगा (दूसरी बार) विदाई कराकर अपने घर अरेराज ले गया जहां से पत्नी गुंजा सोए अवस्था पति को छोड़ 2 जुलाई के रात्रि में भाग गई थी। इसको बाद पति रंजीत कुमार ने 3 जुलाई को अरेराज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी थाने को उपलब्ध कराया।

 

ससुर की शिकायत पर पति को भेजा गया था जेल

पति के आवेदन पर अरेराज थानाध्यक्ष बिभा कुमारी मामले को जांच करते हुए 4 जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस मामले में रंजीत के ससुर ने 7 जुलाई को दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव छिपाने और जलाने का आरोप लगाकर अरेराज थाना में आवेदन दिया। इसके बाद अरेराज थाना के द्वारा 9 जुलाई को रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घर का दरवाजा बंद कर रात में भाग गई थी गुंजा

रंजीत की मां प्रतिमा देवी हमेशा कहती थी हमारा बेटा निर्दोष है। बहू कहीं चली गई है। रात में बेटा जगा तो उसे पता चला कि पत्नी गुंजा घर में नहीं है। साथ ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया था। 


रिपोर्ट-अरविन्द कुमार, मोतिहारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।