1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर: राजद नेता के खिलाफ FIR, जेडीयू नेता सविता शाही की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

मुजफ्फरपुर: राजद नेता के खिलाफ FIR, जेडीयू नेता सविता शाही की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 15, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 07:00 pm IST

राजद नेता पर हत्या की धमकी देने और पिलर तोड़ने का आरोप है। यह मामला एक महीने से चल रहा था। जेडीयू नेता ने डीजीपी से मुलाकात कर दबाव बनाया। इसके बाद केस दर्ज किया गया है।

RJD and JDU MLA- India TV Hindi
आरजेडी विधायक (बाएं) जेडीयू विधायक (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहा से आरजेडी विधायक अमर पासवान के खिलाफ अहियापुर थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है। अमर पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। जदयू नेत्री सविता शाही के जमीन के पिलर तोड़ देने और हत्या के धमकी देने के मामले में विधायक अमर पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी के दखल पर पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं, आरजेडी विधायक का कहना है कि उन्होंने कोई पिलर नहीं तोड़ा है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जेडीयू नेता सत्ता का दुरुपयोग कर झूठे मुकदमे दर्झ करा रही हैं।

25 अगस्त को हुई थी घटना

यह घटना 25 अगस्त को हुई थी। आरोप है कि अमर पासवान और उसके गुंडों ने जमीन पर लगे पिलर को उखाड़ दिया था। जदयू नेता सविता शाही की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। यह मामला एक महीना से चल रहा था। मामले में जदयू नेत्री ने डीजीपी से मुलाकात की थी। मुख्यालय के हस्तछेप के बाद केस दर्ज किया गया है।

आरजेडी विधायक की सफाई

इस घटना को लेकर आरजेडी विधायक का कहना है कि इस मामले में 2020 में ही एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत में इसे लेकर सुनवाई चल रही है। जेडीयू नेता सत्ता की गोद में सवार हैं और इसका गलत फायदा उठा रही हैं। उनके खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज था। इस मामले में सबूतों के अभाव में उन्हें बरी किया गया है। अब वह निराधार आरोप लगा रही हैं और जबरन मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कोई पिलर नहीं तोड़ा है। जब 2020 में पहले से केस दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उसी मामले में दूसरी एपआईआर दर्ज कराने की जरूरत क्यों है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार: खड़ा होकर इनको प्रणाम कीजिए...CM नीतीश ने PM मोदी की तारीफ में क्या क्या कहा, जानें

पीएम मोदी ने चुनावी राज्य बिहार को दी बड़ी सौगात, 40 हजार करोड़ का क्या क्या दिया गिफ्ट, जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।