1. Hindi News
  2. बिहार
  3. किसी और से दिल लगाया, घरवाले कहीं और तय कर रहे थे रिश्ता; अब पोखर में मिली नाबालिग की लाश

किसी और से दिल लगाया, घरवाले कहीं और तय कर रहे थे रिश्ता; अब पोखर में मिली नाबालिग की लाश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 27, 2026 06:02 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 06:06 pm IST

ब्रह्मपुरा पोखर में एक नाबालिग युवती का शव मिला है। पोखर में युवती की लाश मिलने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही है।

नाबालिग की संदिग्ध मौत- India TV Hindi
नाबालिग की संदिग्ध मौत Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पोखर में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने पोखर में शव देखकर पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान सीतामढ़ी निवासी पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लक्ष्मी चौक के पास किराए के कमरे में रहती थी और उसकी शादी की बात चल रही थी।

माता-पिता का क्या है आरोप?

मृतका की मां अनिता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी बेटी अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जो उस पर शादी का दबाव बना रहा था और वह नशे का आदी है। मां ने आशंका जताई कि उसी युवक का इस घटना में हाथ हो सकता है।

वहीं, पिता दसरथ ठाकुर ने बताया कि एक साल से बेटी का एक युवक से संबंध था। परिवार द्वारा समझाने के बावजूद वह नहीं मानी। बेटी के लापता होने के बाद वे लड़के के घर भी गए थे। उनका आरोप है कि युवक ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

इधर, मामले में एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि नाबालिग लड़की का शव पोखर से बरामद किया गया है। FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। लड़की किसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया हो, ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

ये भी पढ़ें-

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप मामला, कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बंगाल चुनाव के बीच बड़ा फैसला, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।