1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Reel बनाने से रोकने पर हत्या मामले में नया टर्न, शादी के बाद भी था अफेयर!

Reel बनाने से रोकने पर हत्या मामले में नया टर्न, शादी के बाद भी था अफेयर!

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 09, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 01:49 pm IST

बिहार के बेगूसराय में रील बनाने से रोकने पर पति की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों से भी बात करती थी। पति द्व्रारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बात को लेकर ससुराल में भी दोनों के बीच अनबन हुई थी।

Reel बनाने से रोकने पर हत्या मामले में नया टर्न।- India TV Hindi
Reel बनाने से रोकने पर हत्या मामले में नया टर्न। Image Source : INDIA TV

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में पत्नी को रील्स बनाने से मना करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को उसकी ससुराल में ही अंजाम दिया गया। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला इंस्टाग्राम के माध्यम से अन्य लड़कों से भी बात करती थी। उसके पति को ये बातें नहीं पसंद थीं। वह महिला को बार-बार समझाता था लेकिन वह नहीं मानती थी। इसी विवाद को समझाने के लिए पति अपनी ससुराल गया था, जहां पर महिला ने अपने अन्य साथियों की मदद से उसे मौत के घाट उतार दिया।

शादी के हो गए कई साल

मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे महेश्वर की शादी 6-7 साल पहले फफौत निवासी पंडित जी की बेटी रानी कुमारी के साथ हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा सुशांत भी है। महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसी बीच उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर हो गया। पति द्वारा मना करने पर वह नाराज होकर मायके चली और वहीं पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने लगी। रील के जरिए ही उसकी अन्य लोगों से भी दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला कुछ और लोगों से भी बात करने लगी। पति द्वारा बार-बार इसका विरोध किया जा रहा था।

कोलकाता से घर गया था युवक

इसी बीच पति कोलकाता से अपने घर पहुंचा था। यहां से वह अपनी ससुराल गया, जहां महिला के साथ उसका फिर से विवाद हो गया। इसके बाद अगले दिन उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसी रात महिला ने अपनी दो बहनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। उन्होंने साजिश के तहत अपने पति को फोन करके घर पर बुलाया था। घर वालों को इसकी जानकारी तब हुए जब मृतक के भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया और फोन किसी और ने उठाया। इसके बाद भाई ने ही घर वालों को इसकी सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- 

राम मंदिर के विरोधी मंत्री को तेज प्रताप की नसीहत, धर्म के किसी भी लाइन से छेड़छाड़...

पत्नी को रील्स बनाने से रोकता था महेश्वर, ससुराल वालों ने दामाद की फांसी लगाकर कर दी हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।