1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: गया में माओवादियों ने मचाया उत्‍पाद, सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और ट्रैक्‍टर फूंका

बिहार: गया में माओवादियों ने मचाया उत्‍पाद, सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और ट्रैक्‍टर फूंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2019 08:09 am IST,  Updated : May 15, 2019 08:09 am IST

माओवादियों ने बिहार के गया स्थित बाराचट्टी में सड़क निर्माण में लगी मशीनों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

maoist- India TV Hindi
maoist

आम चुनाव के अंतिम दौर से पहले बिहार में माओवादियों ने जमकर उत्‍पात मचाया है। माओवादियों ने बिहार के गया स्थित बाराचट्टी में सड़क निर्माण में लगी मशीनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। माओवादियों ने यहां खड़ी पोकलेन मशीन और ट्रैक्‍टर में आग लगा दी। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बाराचट्टी के सबलपुर पेट्रोल पंप से बड़की चापि गांव के बीच 8 किमी. लंबी सड़क के निर्माण का काम चल रहा है। माओवादी कई दिनों से लेवी की मांग कर रहे थे। 

लेवी की रकम की मांग को लेकर माओवादी यहां पहुंचे और जमकर उत्‍पात मचाया। प्राप्‍त सूचना के अनुसार यहां करीब 25 की संख्‍या में मोओवादी पहुंच थे। इन सभी के पास अत्‍याधुनिक हथियार थे। उत्‍पात मचाने के बाद माओवादी वापस जंगलों में चले गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार