1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: लखीसराय में चल रहे शादी समारोह में घुसा बेकाबू ट्रक, 8 की मौत

बिहार: लखीसराय में चल रहे शादी समारोह में घुसा बेकाबू ट्रक, 8 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 09:54 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 09:54 am IST

बिहार में बुधवार को देर रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। जहां एक शादीसमारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बिहार के लखीसराय में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था

Lakhisarai Accident - India TV Hindi
Lakhisarai Accident 

बिहार में बुधवार को देर रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। जहां एक शादीसमारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बिहार के लखीसराय में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच एक बेकाबू ट्रक परिसर में घुस आया। इस हादसे में ट्रक से कुचलकर 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं कई अन्‍य लोग घायल भी हो गए हैं। इन सभी को लखीसराय के स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय के हलसी बाजार में एक शादी चल रही थी, जहां के लिए थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव से बारात आई थी। इसी शादी में मौत बनकर आए एक अनियंत्रित ट्रक ने कुछ लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इलाके में पुलिसबल तैनात किया गया है। 

कई की हालत गंभीर ट्रक पहले बिजली के खंभे से जा भिड़ा, उसके बाद कई लोगों को कुचलता चला गया। इससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार