1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में गठबंधन टूटने के बाद पहली बार नीतीश और लालू का हुआ आमना सामना, हाथ जोड़कर किया अभिवादन

बिहार में गठबंधन टूटने के बाद पहली बार नीतीश और लालू का हुआ आमना सामना, हाथ जोड़कर किया अभिवादन

 Published : Feb 15, 2024 03:11 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 03:11 pm IST

बिहार में महागठबंध टूटने के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की आज पहली बार एक दूसरे के आमने सामने आए। दोनों नेताओं की मुलाकात विधानसभा के बाहर हुई।

Nitish kumar, Lalu Prasad- India TV Hindi
नीतीश और लालू की मुलाकात Image Source : ANI

पटना: बिहार में महागठबंधन छोड़कर एक फिर से एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाने के बाद नीतीश और लालू का पहली बार विधानसभा परिसर में आमना सामना हुआ। लालू और तेजस्वी एक साथ विधानसभा पहुंचे थे। नीतीश कुमार और लालू ने एक दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दोनों नेता एक दूसरे से मुस्कराकर मिले।

बिहार के दो दिग्गज नेताओं का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इसमें नीतीश कुमार विधानसभा से बाहर आ रहे हैं जबपिक लालू और तेजस्वी विधानसभा के अंदर दाखिल हो रहे हैं। गेट पर ही दोनों नेताओं की मुलाकात हो गई। जिस वक्त दोनों नेताओं की मुलाकात हुई उस वक्त आरजेडी के समर्थक लालू यादव-राबड़ी जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

जैसे ही दोनों नेता एक दूसरे के सामने आते हैं, नीतीश अपने दोनों हाथों से लालू प्रसाद की दोनों बाहों को थपथपाते हुए उनसे कुछ कह रहे हैं। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई यह नहीं सुना जा सका है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की ओर मुड़ जाते हैं और दोनों नेता एक दूसरे से कुछ कहते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में बैठ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।