1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान

दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 09, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 12:09 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में दिखाई देंगे। आज नीतीश दिल्ली आ रहे हैं और अब बिहार का अगला सीएम भाजपा का होगा। 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, जानें कौन हो सकता है अगला सीएम?

नीतीश कुमार- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : FILE PHOTO

बिहार की राजनीति में नीतीश अध्याय अब समाप्ति की ओर है, जल्द ही नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे और अब दिल्ली में राज्यसभा में दिखाई देंगे। इस तरह से नीतीश की जदयू अब बदलाव के दौर में है। भाजपा भी जदयू के साथ कदम मिलाने को तैयार है लेकिन बिहार की राजनीति में अब आगे क्या होगा, इसपर सबकी नजर रहेगी। राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार कल यानी 10 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं और इसके लिए वे आज ही दिल्ली पहुंच गए हैं।

कल शाम को ही सीएम नीतीश पटना लौट आएंगे। 

15 अप्रैल को मिल सकता है बिहार का नया सीएम

नीतीश के दिल्ली से पटना लौटने के बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक होगी और 14 अप्रैल को नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। फिर 14 अप्रैल को ही सभी घटक दलों और NDA विधायक दल की बैठक होगी और  सहमति के बाद 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उसी दिन नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। पटना के गांधी मैदान में हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह।

भाजपा का होगा नया सीएम?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नितिन नवीन ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन कब होगा और भाजपा कब अपना मुख्यमंत्री बनाएगी?  नितिन नवीन ने इस सवाल पर कहा कि हमारे गठबंधन में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है, कौन होगा सीएम, क्या होगी शपथ ग्रहण की तारीख इसकी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।

बता दें कि बिहार के नए सीएम के नाम की बात करें तो सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। वैसे विधानसभा चुनाव के दौरान नित्यानंद राय के नाम की भी काफी चर्चा थी। जदयू के विचार से जल्द ही भाजपा के नए सीएम का नाम का ऐलान ल्द ही होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।