1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व', नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, जानिए और क्या कहा?

'ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व', नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, जानिए और क्या कहा?

 Published : Apr 01, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 04:53 pm IST

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। बिहार में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में निशांत ने पिता नितीश कुमार को लेकर भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है।

सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार- India TV Hindi
सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार Image Source : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता निशांत कुमार ने बुधवार को अपने पिता की तारीफ की है। निशांत कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के कामकाज और नेतृत्व शैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उस महान व्यक्ति का पुत्र होने पर गर्व है, जिसने कभी बदहाल माने जाने वाले बिहार को विकास की नई दिशा दी। 

राज्य की बदल दी तस्वीर

पिछले महीने जेडीयू की सदस्यता लेने वाले निशांत ने कहा कि उनके पिता ने ऐसे समय में राज्य की बागडोर संभाली थी, जब बिहार विकास और बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पीछे था। निशांत ने कहा कि लेकिन अपने संकल्प, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कुमार ने राज्य की तस्वीर बदल दी। 

कभी अंधेरे में डूबे रहते थे गांव

निशांत के अनुसार, कभी अंधेरे में डूबे रहने वाले गांवों तक बिजली पहुंचाना, जर्जर स्कूलों को नए भवन देना और सड़क-विहीन गांवों तक सड़कें पहुंचाना आसान काम नहीं था, लेकिन उनके पिता ने इसे संभव कर दिखाया। 

सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बदलाव

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह ऐसे दूरदर्शी नेता के पुत्र हैं, जिन्होंने बिहार को खस्ताहाल स्थिति से निकालकर खुशहाल बनाने का सपना साकार किया। निशांत के मुताबिक, राज्य में शिक्षा, सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, वे किसी बड़े परिवर्तन से कम नहीं हैं। 

आधुनिक बिहार की रखी नींव

निशांत ने कहा कि उनके पिता ने अपने संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर एक उन्नत और आधुनिक बिहार की नींव रखी। उन्होंने कहा कि कभी गड्ढों से भरी सड़कों वाले राज्य में अब विकास की नई राह दिखाई दे रही है। 

नीतीश सरकार में गांव-गांव पहुंची बिजली

निशांत ने कहा कि स्कूलों के नए भवन बने, गांव-गांव बिजली पहुंची और अपराध के दौर की जगह कानून के राज की स्थापना हुई। निशांत ने यह पोस्ट ऐसे समय में की है, जब बिहार की राजनीति में उनकी आगामी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।