1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: गांधी मैदान के पास लग्जरी कार से 74 लाख रुपये बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पटना: गांधी मैदान के पास लग्जरी कार से 74 लाख रुपये बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Oct 01, 2020 09:22 am IST,  Updated : Oct 01, 2020 09:22 am IST

पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में बिस्कोमान के पास कल देर रात गाड़ी चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से पुलिस ने 74 लाख  रुपए बरामद किए. यह रुपए कार की डिक्की में बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे

Patna, cash recover, luxury car cash recover- India TV Hindi
पटना: गांधी मैदान के पास लग्जरी कार से 74 लाख रुपये बरामद, पुलिस जांच में जुटी Image Source : INDIA TV

पटना: पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में बिस्कोमान के पास कल देर रात गाड़ी चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से पुलिस ने 74 लाख  रुपए बरामद किए. यह रुपए कार की डिक्की में बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे, लेकिन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जैसे ही डिक्की खुलवाया तो उन्हें बैग देखकर संदेह हुआ. जब बैग को खोला गया तो बैग रुपयों से भरा था। 

पकड़ी गई लग्जरी कार का नंबर यूपी के वाराणसी का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार रोहतास के एक राजद नेता संजय कुमार की है। हालांकि कार में राजद नेता मौजूद नहीं थे। उनका ड्राइवर सोनू रुपयो को लेकर जा रहा था। लेकिन उसके पास से रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया है।  ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित राजद नेता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक राजद एमएलसी ने टिकट दिलवाने के लिये सासाराम के होटल कारोबारी और राजद नेता से पैसे मंगवाए थे। इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दी गयी है। संबंधित कारोबारी को नोटिस भेजा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।