1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की राजनीति पर PK ने दिया बड़ा बयान, कहा- 60% से अधिक लोग चाहते हैं बदलाव, जानें और क्या कहा

बिहार की राजनीति पर PK ने दिया बड़ा बयान, कहा- 60% से अधिक लोग चाहते हैं बदलाव, जानें और क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 21, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 03:08 pm IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 60 प्रतिशत से अधिक लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस चक्र से बाहर निकलना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : PTI

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बिहार में 60% से अधिक लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा, "हमारा आकलन है कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं। पिछले 30-35 सालों से यहां राजनीतिक वंशवाद चल रहा है, जहां लोग लालू जी के डर से नीतीश जी को और बीजेपी के डर से लालू जी को वोट देते हैं। लोग इस चक्र से बाहर निकलना चाहते हैं।"

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की बैठकों में प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा, "राजद के नेताओं का व्यवहार उनकी कार्यशैली को दर्शाता है। वे गाली-गलौज और निंदा का सहारा लेते हैं, जो कोई नई बात नहीं है; वे उसी ढर्रे पर चल रहे हैं।"

कहां से चुनाव लड़ सकते हैं पीके?

बता दें कि प्रशांत किशोर ने संकेत दिया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में करगहर (रोहतास) या राघोपुर (वैशाली) से मैदान में उतर सकते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव लड़ने की दो ही जगहें सार्थक हैं- जन्मभूमि और कर्मभूमि।

जन्मभूमि के आधार पर करगहर और कर्मभूमि के आधार पर राघोपुर उनकी पसंद हो सकते हैं। किशोर ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव के विरुद्ध ही, अन्यथा दूसरी जगह से लड़ने का कोई मतलब नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार परदे के पीछे की राजनीति करते हैं और अगर कुमार खुद चुनाव मैदान में होते तो वह भी उनके विरुद्ध उतरते। 

ये भी पढ़ें-

"मैं ब्राह्मण जाति का हूं....", आरक्षण पर नितिन गडकरी का आया बयान, जानिए क्या कहा

मुगल काल का सबसे क्रूर शासक, जिसने लड़ी सबसे ज्यादा जंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।