1. Hindi News
  2. बिहार
  3. President Election: NDA से नीतीश होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? JDU अध्यक्ष का आया बड़ा बयान

President Election: NDA से नीतीश होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? JDU अध्यक्ष का आया बड़ा बयान

 Published : Jun 13, 2022 06:20 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 06:20 pm IST

नीतीश कुमार ने कहा कि अभी हम NDA में हैं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तो कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि तब हम जिस गठबंधन में शामिल थे, उसकी लाइन से अलग जाकर दूसरे उम्मीदवार को वोट किया था।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar Image Source : PTI

Highlights

  • नीतीश कुमार की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जोरों पर
  • मंत्रिमंडल के सदस्य ही नीतीश कुमार को बता रहे उम्मीदवार
  • राष्ट्रपति पद की न मेरी इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है- नीतीश

President Election: राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने सोमवार को खुद साफ कर दिया कि इसकी न इच्छा है न ही हमलोगों की दिलचस्पी है। पटना में पत्रकारों द्वारा राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कोई बात ही नहीं शुरू हुई है। जब बातचीत, चर्चा होगी तभी सामने आएगा। अभी तो किसी चीज को लेकर बात नहीं हुई है। कौन प्रत्याशी होंगे।

'राष्ट्रपति पद की न इच्छा है, ना ही दिलचस्पी'

नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके मंत्रिमंडल के सदस्य ही आपको उम्मीदवार बता रहे, तब उन्होंने कहा कि इसमें मेरी इच्छा नहीं। कौन क्या बोलता रहता है। कुछ महीने पहले भी बात हुई थी, तब भी मैंने मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कभी कोई चला देता कभी कोई छाप देता है। हमलोगों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

'अभी हम NDA में हैं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई'
इस क्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि अभी हम NDA में हैं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तो कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि तब हम जिस गठबंधन में शामिल थे, उसकी लाइन से अलग जाकर दूसरे उम्मीदवार को वोट किया था। हमने तब उसे वोट दिया था जो हमें पसंद आया।

सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ महीने पहले भी राष्ट्रपति चुनाव में उनके उम्मीदवार होने की बातें चली थी। सीएम नीतीश ने साफ कहा की जेडीयू के मंत्री ने मुझे राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी वह गलत किया था इसके लिए बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।