1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव के सपोर्ट में उतरे मामा सुभाष यादव, लालू यादव को लेकर कही ये बात

तेज प्रताप यादव के सपोर्ट में उतरे मामा सुभाष यादव, लालू यादव को लेकर कही ये बात

 Published : May 27, 2025 03:44 pm IST,  Updated : May 27, 2025 04:25 pm IST

तेज प्रताप यादव के मामा सुभाष यादव ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को पार्टी और घर से इतना जल्दी नहीं निकलना चाहिए था।

तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव Image Source : INDIA TV

पटनाः तेज प्रताप यादव के मामले को लेकर लालू परिवार में बवाल मचा हुआ है। इस बीच राबड़ी देवी के भाई और तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव ने बड़ा बयान दिया है। इंडिया टीवी से बात करते हुए सुभाष यादव ने कहा कि तेज प्रताप को सामने आना चाहिए। अपनी बात रखनी चाहिए, नहीं तो पार्टी और परिवार से और दूर हो जाएंगे। तेज प्रताप जितनी जल्दी सामने आएंगे और उतने और मजबूत होंगे।

लालू यादव को इतनी जल्दी नहीं करनी थीः सुभाष

तेज प्रताप को आरजेडी और परिवार से बाहर निकालने के सवाल पर सुभाष यादव ने कहा कि लालू यादव ने बहुत जल्दबाजी में फैसला लिया। इतनी जल्दी पार्टी और परिवार से नहीं निकालना चाहिए था। उन्हें पहले जांच करानी चाहिए थी। तेज प्रताप के चुनाव नहीं लड़ने का सवाल कहा कि सारी चीज सुलझ जाएंगी। परिवार से आप कैसे निकाल सकते हैं। सुभाष ने यह भी कहा कि लालू यादव बीमार हैं। बीमारी में तो बहुत लोग फायदा उठा लेते हैं। 

सुभाष यादव ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने तो दूसरे धर्म में शादी की जबकि तेज प्रताप ने तो अपने कुल खानदान में शादी की। जीतन राम मांझी के बयान पर उन्होंने कहा कि सिन्हा नाम वाली लड़की के बारे में जीतनराम मांझी ही बता सकते हैं। 

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर किया था रिलेशनशिप में होने का दावा

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से अनुष्का यादव के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में होने का दावा किया था। इसके बाद परिवार में भूचाल आया हुआ है। विवाद तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें कहा गया था कि वह और अनुष्का "12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट में दोनों की एक साथ एक तस्वीर थी। हालांकि, पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद, तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।