1. Hindi News
  2. बिहार
  3. किसानों की आय को लेकर पंजाब और बिहार की तुलना पर राहुल को गांधी को मिला यह जवाब

किसानों की आय को लेकर पंजाब और बिहार की तुलना पर राहुल को गांधी को मिला यह जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 02:47 pm IST

राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि देश के कृषक पंजाब के किसानों के बराबर आय चाहते हैं

किसानों की आय को लेकर पंजाब और बिहार तुलना पर राहुल को गांधी को मिला यह जवाब- India TV Hindi
किसानों की आय को लेकर पंजाब और बिहार तुलना पर राहुल को गांधी को मिला यह जवाब Image Source : PTI

पटना: बिहार के कृषि मंत्री ने राहुल गांधी के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने किसानों की आय को लेकर ट्वीट किया  था। बिहार के कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के मजदूरों ने भी पंजाब को आगे ले जाने का काम किया। इसकी जानकारी राहुल गांधी को नहीं है। उन्होंने कहा-''पंजाब को आगे ले जाने का काम हमने ही किया,उनके राज करने के कारण किसानों की आय नहीं बढ़ी बल्कि किसानों की आय पहले से ही बढ़ी थी,हमने भी वहां राज किया।बिहार की आय बढ़ी है ये जानकारी राहुल गांधी को नहीं है।'

राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि देश के कृषक पंजाब के किसानों के बराबर आय चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आय बिहार के किसानों के बराबर करना चाहती है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में प्रति किसान औसत आय से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। मोदी सरकार चाहती है कि देश के सब किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए।’’ 

कांग्रेस नेता ने जो ग्राफ साझा किया उसके मुताबिक, पंजाब में प्रति किसान औसत आय 2,16 ,708 रुपये (वार्षिक) है जो देश में सबसे ज्यादा है। इस ग्राफ में यह भी दर्शाया गया है कि बिहार में प्रति किसान औसत आय 42,684 रुपये (वार्षिक) है जो देश के कई राज्यों के मुकाबले बहुत कम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।