1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत; सभी के शव बरामद

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत; सभी के शव बरामद

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 03, 2026 11:32 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 11:32 pm IST

बिहार के पूर्वी चंपारण में छह बच्चों की एक नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे बकरी चराने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक करके सभी पानी में चले गए।

नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत।- India TV Hindi
नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत। Image Source : FILE

पूर्वी चंपारण: जिले के मोतिहारी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत की है, जहां राघवा नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे दोपहर में राघवा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे नदी में समा गए। 

गांव में पसरा मातम

नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में लापता हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। 

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा स्थिति वार्ड नंबर- 05 निवासी धर्मेन्द्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दिक्षा कुमारी, 09 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, 06 वर्षीय प्रिया कुमारी, वहीं वार्ड नंबर- 04 निवासी कामेश्वर सहनी की पुत्री सोनाली कुमारी, मनोज सहनी की पुत्री छोटी कुमारी तथा प्रिंस कुमार की मौत हो गई है। 

बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि सभी लोग बकरी चराने गये थे। इसी दौरान एक का पैर पानी में फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए दूसरे आए और एक के बाद एक कर के सभी पानी मे डूब गए। मौका-ए-वारदात पर पानी में दम घुटने से सभी की मृत्यु हो गई। (इनपुट- अरविंद कुमार)

यह भी पढ़ें-

सुहागरात के दिन पति पर हमला करने वाली युवती ने आरोपों को बताया झूठ, पिता-मामा पर लगाए रेप के आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।