1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'तो मिला दीजिए ना मुझे मिट्टी में'...सम्राट चौधरी को सीएम नीतीश ने दिया करारा जवाब-देखें वीडियो

'तो मिला दीजिए ना मुझे मिट्टी में'...सम्राट चौधरी को सीएम नीतीश ने दिया करारा जवाब-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 23, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 01:17 pm IST

बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देने की धमकी दी है। इसपर नीतीश कुमार ने टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा है कि मिला दीजिए ना मिट्टी में...

cm nitish slams samrat- India TV Hindi
नीतीश कुमार ने दिया सम्राट को जवाब Image Source : FILE PHOTO

पटना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्टाइल में कहा था कि नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे। उनके इस बड़े बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने करारा हमला बोला है। सीएम नीतीश से जब इस बयान की बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं वो ऐसा करके दिखाएं। जो कहते हैं कि मुझे मिट्टी में मिला देंगे तो वो मुझे मिला दें मिट्टी में...

सीएम नीतीश ने कहा कि, "अगर वह ऐसा कह रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने के लिए कहें। जो लोग इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उनके पास कोई दिमाग नहीं है ..."

सम्राट चौधरी ने कहा था-नीतीश को मिट्टी में मिला देना है

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच से भाषण देते समय बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम योगी की भाषा में चेतावनी दी थी और कहा था कि बिहार में 2024 और 2025 में नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला देना है। उन्होंने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार सबसे बड़े पलटीबाज नेता हैं और पलटी मारना ही उनका काम है। उनको और लालू को बीजेपी ने ही मदद की। लालू तो बीजेपी की वजह से ही सीएम बन पाए थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।