1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: बेलागंज में अचानक धंस गया मंच, बाल बाल बचे सीएम नीतीश, सुरक्षाकर्मियों ने नीचे उतारा-देखें वीडियो

बिहार: बेलागंज में अचानक धंस गया मंच, बाल बाल बचे सीएम नीतीश, सुरक्षाकर्मियों ने नीचे उतारा-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 08, 2025 04:25 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 06:58 pm IST

बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और इसे लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। गया के बेलागंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश का मंच अचानक धंस गया। देखें वीडियो...

गया में धंसा सीएम नीतीश का मंच- India TV Hindi
गया में धंसा सीएम नीतीश का मंच Image Source : REPORTER

गया के बेलागंज पड़ाव स्थल पर शनिवार बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी,अशोक चौधरी भी शामिल हुए। चुनावी जनसभा में सीएम नीतीश कुमार के स्वागत में माला पहनाने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता की भीड़ मंच पर बड़ी सी माला लिए पहुंच गए। ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच का एक हिस्सा अचानक धंस गया, इसकी आवाज भी आई। आवाज सुन सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मंच से नीचे उतार दिया। सीएम नीतीश को भी मंच से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

देखें वीडियो

नीतीश ने लालू शासन से की तुलना, कसा तंज

सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 20 साल में काफी काम किया है। उससे पहले की सरकार ने क्या किया सबको पता है। हिंदू मुस्लिम झगड़े होते थे, बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, इलाज का इंतजाम नहीं था। सड़के और बिजली कम था। याद है न पहले वाला 15 साल। जब हटने की बारी आई तो पत्नी को बना दिया था। वह सब अपने परिवार का ही करता था। अब डर और भय का वातावरण नहीं है। इसके अलावा पहले बहुत कुछ था अपलोग जानते है।2006 से मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की गई। बीपीएससी द्वारा दो लाख लोगों की बहाली की।

नीतीश ने गिनाईं उपलब्धियां

पहले वाली सरकार में स्वास्थ्य केंद्र में क्या था। मरीजों की संख्या क्या थी। पहले वाला सरकार कुछ किया था क्या। सब रात में बंद रहता था। अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे। वर्तमान में 1 करोड़ 40 लाख स्वय सहायता समूह के जीविका दीदी है जो किसी अन्य राज्यों में नहीं है। पहले वाली सरकार प्रतिदिन आंदोलन करता था। 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दिया गया इसे याद रखेंगे। 1 करोड़ 51लाख लोगों को 10 हजार रुपए राशि भेजी गई है।शेष महिलाओं के खाते में भी तिथिवार निर्धारित की गई है, जिसे लौटाने का कोई सवाल नहीं है।

(गया से अजित कुमार की रिपोर्ट)


ये भी पढ़ें:

समस्तीपुर: कचरे में बड़ी संख्या में मिली मॉक पोल की VVPAT पर्चियां, आरजेडी ने चुनाव आयोग को घेरा, एआरओ सस्पेंड; FIR के आदेश
खेसारी के बयान पर भड़के पवन सिंह, कहा- "वो पहले से ही पागल हैं, हमें क्या पागल बनाएंगे"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।