1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव को राखी बांधने नहीं आईं बहनें! जानिए कौन हैं पिंकी, जिसके साथ मनाया रक्षाबंधन

तेज प्रताप यादव को राखी बांधने नहीं आईं बहनें! जानिए कौन हैं पिंकी, जिसके साथ मनाया रक्षाबंधन

 Published : Aug 09, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 04:16 pm IST

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनकी मौसी की बेटी पिंकी ने राखी बांधी। जानकारी के मुताबिक लालू यादव की कोई भी बेटी उन्हें राखी बांधने नहीं आई। हालांकि वीडियो कॉल कर जरुर बात किया।

तेज प्रताप को राखी बांधती हुई पिंकी यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव को राखी बांधती हुई पिंकी Image Source : X@TEJYADAV14

पटनाः परिवार और पार्टी से निकाले गए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी शनिवार को रक्षाबंधन मनाया। तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर कुछ फोटो शेयर कर बताया कि उन्हें राखी बांधने के लिए उनकी मौसी की बेटी पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची। पूर्व मंत्री ने बताया कि शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।

तेज प्रताप को मौसेरी बहन ने बांधी राखी

तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर मौसरी बहन पिंकी के साथ रक्षाबंधन मनाने की तस्वीर शेयर की है। जिस कमरे में पिंकी के साथ राखी बंधवाई उस रूम में पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की तस्वीर लगी हुई है।

तेज प्रताप यादव को राखी बांधती हुई पिंकी
Image Source : X@TEJYADAV14तेज प्रताप यादव को राखी बांधती हुई पिंकी

तेज प्रताप की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि मौसेरी बहन पिंकी ने उनकी कलाई में राखी बांधी और टीका लगाया। पिंकी तेज प्रताप को मिठाई खिलाते हुए भी दिख रही हैं। इस दौरान दोनों भाई-बहन काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।  

तेज प्रताप यादव को राखी बांधती हुई पिंकी
Image Source : X@TEJYADAV14तेज प्रताप यादव को राखी बांधती हुई पिंकी

तेज प्रताप बोले- बहनों ने भेजी है राखी 

तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में अपनी बहनों के साथ वीडियो कॉलिंग की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।

राखी बांधने नहीं आई बहनें!

तेज प्रताप यादव की पोस्ट से साफ हो रहा है कि उन्हें राखी बांधने के लिए उनकी कोई भी बहन नहीं आई। हालांकि बहनों ने उन्हें राखियां जरुर भेजी हैं। तेज प्रताप ने बहनों ने फोन पर वीडियो कॉलिंग भी की।

परिवार से निकाले जा चुके हैं तेज प्रताप

बता दें कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को अपने परिवार से निकाल दिया है। साथ ही उन्हें आरजेडी से भी निष्कासित किया गया है। वह इस समय अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।