1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मामी की बहन से शादी, दुल्हन बोली- पति को कोई परेशान न करे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मामी की बहन से शादी, दुल्हन बोली- पति को कोई परेशान न करे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 15, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 02:15 pm IST

बिहार के सुपौल में एक लड़के ने अपनी मामी की बहन को भगाकर उससे शादी कर ली। मामी की बहन से उसका बीते चार सालों से रिश्ता चल रहा था।

लड़के ने मामी की सगी बहन से कर ली शादी- India TV Hindi
लड़के ने मामी की सगी बहन से कर ली शादी Image Source : INDIA TV

कहते हैं कि प्यार जब किसी से होता है तो वह ना तो जात-पात देखता है और ना ही रिश्ते-नाते। प्यार को किसी भी बेड़ियों में नहीं जकड़ा जा सकता। समाज चाहे कितना भी उस पर बंदिशें लगाए लेकिन इसे कोई रोक नहीं सकता। हाल में कुछ ऐसा ही एक मामला सुपौल के नवगछिया से सामने आया है। जहां एक लड़के ने अपनी मामी की बहन को ही भगाकर उससे शादी कर ली। इतना ही नहीं इस प्रेमी जोड़े ने बड़े ही अनोखे ढंग से अपनी शादी रचाई। दरअसल, प्रेमी और प्रेमिका ने किसी हिंदू रीति-रिवाज से शादी नहीं की, इसके बदले उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर और उनकी तस्वीर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीते चार साल से चल रहा था अफेयर

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुपौल के रहने वाले एक युवक ने नवगछिया के नारायणपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर अपनी मामी की सगी बहन से शादी कर ली। नवविवाहित दंपत्ति की शादी से पहले उनके बीच चार साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने साथ रहने और शादी का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। लेकिन जब दोनों के परिजनों ने उन्हें शादी की मंजूरी नहीं दी तो दोनों ने 9 अप्रैल को घर से भागने का फैसला किया। 10 अप्रैल को प्रेमी सुपौल से सीधा नवगछिया पहुंचा और मामी की बहन मुस्कान को अपने साथ लेकर अपने घर सुपौल आ गया। इधर, लड़की के परिवार वालों ने स्थानीय थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजन ने अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार सोमवार को उन्हें बेटी की शादी की खबर पता चली। 

शादी के बाद परिजन ने दी रजामंदी

लड़के की पहचान सुपौल जिले के देवनारायण कुमार के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है, जबकि लड़की की पहचान भवानीपुर की मधुरापुर गांव की रहने वाली मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान और सुनील की शादी के बाद उनके परिवार वालों ने इसकी मंजूरी दे दी। सोमवार की शाम भवानीपुर मार्केट स्थित मां काली मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दोनों ने सात फेरे लिए और जीवन भर एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी के बाद मुस्कान ने कहा, "मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। अब किसी भी हाल में सुनील को कोई परेशानी नहीं होने दूंगी।" वहीं, सुनील ने कहा कि "हम दोनों सच्चे दिल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। अब हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं।"

मामी के घर आया था प्रेमी एक नजर में हुआ था प्यार

सुपौल के रहने वाले प्रेमी अपने मामी के घर नारायणपुर आया था। इसी दौरान मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार गहराता गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, लेकिन परिवार वालों की मंजूरी नहीं मिलने के कारण घर से भाग कर शादी का फैसला लिया।

(सुपौल से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

VIDEO: पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर साड़ी बांट रहे थे विधायक जी, तभी मच गई भगदड़, एक के ऊपर एक गिरीं महिलाएं

बिहार: बांका में सिर कटा शव मिलने का मामला, पत्नी ही निकली खून की प्यासी, पुलिस ने किया खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।