1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चमत्कार! रेलवे ट्रैक पार कर रही थी लड़कियां, तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें

चमत्कार! रेलवे ट्रैक पार कर रही थी लड़कियां, तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें

 Published : Aug 27, 2025 08:06 am IST,  Updated : Aug 27, 2025 08:12 am IST

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार समय दो लड़कियां मालगाड़ी की चपेट में आ गई। लड़कियां ट्रैक पर ही लेट गई और उनकी जान बच गई। इसका वीडियो वायरल हो रही है।

लड़की के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी- India TV Hindi
लड़की के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी Image Source : REPORTER INPUT

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब रेलवे लाइन पार करने के दौरान दो लड़की मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हालांकि दोनों पटरी के बीच में सो गई, जिसके कारण सुरक्षित बच गई। घटना  मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे की है, लेकिन वीडियो रात में वायरल हुआ। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब चार बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन के में लाइन पर लगी हुई थी इसी दौरान दो लड़की प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज के बदले लाइन पार करने लगी। दोनों लड़कियां मेल लाइन पर लगी मालगाड़ी के नीचे से उस पर करना चाह रही थी।

रेलवे लाइन के बीच में सो गई लड़कियां

तभी सिग्नल हो जाने से गाड़ी खुल गई तो दोनों लड़कियां तुरंत रेलवे लाइन के बीच में सो गई। इधर स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों के लगा कि दोनों अब कट जाएगी तो मौजूद लोग ने हल्ला करते हुए दोनों को स्थिर से ट्रेन के नीचे पटरी के बीच में पड़े रहने की बात कहने लगे। 

हिदायत के बाद छोड़ा गया

शोर सुनकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रेन के गुजरने के बाद दोनों लड़कियों को उठाया गया। रेल पुलिस ने सख्त हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया है। इधर पूरी घटना का स्टेशन पर मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कही ये बात

घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दो फुट ओवर ब्रिज है। आरपीएफ एवं जीआरपी स्टेशन पर आने वाले लोगों से साउंड सिस्टम के माध्यम से लगातार अपील करती है कि एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार नहीं करें। फूट ओवर ब्रिज से जाए, पीआरएस सिस्टम के माध्यम से भी लगातार लोगों से अपील किया जाता है। लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं होते हैं, जिसके कारण एक बड़ी घटना टल गई है। रेल पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है, सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।

बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव  की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।