1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, कैलिफोर्निया के हैं निवासी, जानें कारण

बिहार में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, कैलिफोर्निया के हैं निवासी, जानें कारण

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 11, 2024 06:35 am IST,  Updated : Nov 11, 2024 08:56 am IST

बिहार पुलिस ने दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो कि अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। ये नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

बिहार पुलिस ने राज्य के मधुबनी जिले में एक महिला समेत दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अमेरिकी नागरिक कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार अमेरिकी नागरिकों में से एक महिला भी है। दोनों कैलिफोर्निया के निवासी हैं। अमेरिकी नागरिकों के साथ ही पुलिस ने दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा है जिन्होंने जयनगर इलाके में उनके रुकने में मदद की थी। आइए जानते हैं कि दोनों अमेरिकी नागरिकों को किस कारण गिरफ्तार किया गया है।

भारत से नेपाल जाते वक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार दोपहर को जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र की बेतोंहा सीमा चौकी के पास दो अमेरिकी नागरिकों को उस समय को रोका जब वे भारत से नेपाल जा रहे थे। पुलिस, एसएसबी और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों से संयुक्त रूप से पूछताछ की है।

पति-पत्नी हैं दोनों

बिहार के जयनगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक ने इस घटना को लेकर बताया है कि दोनों अमेरिकी नागरिकों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उस समय पकड़ा जब वे बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ये भी बताया है कि गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी हैं।

नेपाली मूल की है महिला

नेपाल में जन्मी महिला ने अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। पुलिस ने बताया है कि दोनों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें साजो-सामान उपलब्ध कराने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पटना: चेहरे पर रूमाल और हाथ में पिस्टल लेकर देर रात ज्वेलरी शॉप में घुसे 4 लुटेरे, पार किया लाखों का माल-VIDEO

Video: छठ के बाद काम पर लौट रहे लोग, फिर ट्रेनों में भीड़; शौचालय पर बच्चों का कब्जा, बड़े गेट से लटक रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।