1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हाजीपुर में शराबी के आगे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी भी बेबस! कंट्रोल करने में छूटे पसीने; सामने आया वीडियो

हाजीपुर में शराबी के आगे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी भी बेबस! कंट्रोल करने में छूटे पसीने; सामने आया वीडियो

 Published : Jun 19, 2025 08:49 am IST,  Updated : Jun 19, 2025 09:10 am IST

स्वास्थ्य केंद्र महनार में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब इलाज कराने आये नशे में धुत दो युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियो एवं सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट किया।

शराबी का उत्पात- India TV Hindi
शराबी का हंगामा Image Source : INDIA TV

हाजीपुरः शराबबंदी वाले बिहार के हाजीपुर में दो शराबियों ने पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए। दरअसल, सड़क दुर्घटना में जख्मी दो शराबी इलाज करने हाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ शराब के नशे में धुत दोनों लोग उलझ गए। बताया जा रहा है कि शराबियों ने पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

अस्पताल में शराबियों ने किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये नशे में धुत युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं नशे में धुत युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ भी किया। 

स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी भी जख्मी

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जख्मी अवस्था में दो युवक हॉस्पिटल पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियो के द्वारा जख्मी का इलाज किया जा रहा था। तभी नशे में धुत युवकों स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। जब अस्पताल के गार्ड ने रोका तो युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए हंगामा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तो नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियो के साथ भी मारपीट की। इस घटना में स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। 

अस्पताल के कर्मचारियों ने भी शराबियों को पीटा

सरकारी अस्पताल में शराबी के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी भी भी लात-घूसे और लाठी डांटे से शराबियों की पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पुलिसकर्मी जबरदस्ती शराबियों को पुलिसवैन में डाल रहे हैं। इस दौरान पुलिस वालों के भी पसीने भी छूट गए। 

अस्पताल के डॉक्टर ने दी ये जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं तैनात डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि दो लोग इलाज कराने आए थे। उनका कहना था कि एक्सीडेंट हुआ है। जब इलाज शुरू किया गया तो वे लोग स्वास्थ्यकर्मी के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। शराबियों को किसी तरह पुलिस अपने साथ ले गई है। अस्पताल के तीन-चार स्वास्थ्यकर्मी भी जख्मी हुए हैं। 

 

 

रिपोर्ट- राजा बाबू, हाजीपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।